Site icon Kesaria News

गृहमंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस ने राम मंदिर के मुद्दे को लटकाए और भटकाए रखा

कांकेर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अब से कुछ देर में कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उल्‍लेखनीय है कि दो दिनों में चार लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने के लिए प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही छत्‍तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी सभाएं होंगी।

कांग्रेस राम मंदिर के मुद्दे को लटकाती और भटकाती रही है। आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने राम मंदिर का केस जीता और श्री राम मंदिर का निर्माण करवाया।

प्रधानमंत्री मोदी 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं वहीं 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा होगी।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीटों के लिए मतदान होना है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version