Site icon Kesaria News

डीआरडीओ ने किया सुपरसोनिक मिसाइल एसएमएआरटी का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

नई दिल्ली। सुपरसोनिका मिसाइल-असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो प्रणाली का बुधवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। यह प्रक्रिया ओडिशा के समुद्री तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से संपादित हुई।
स्मार्ट नई पीढ़ी की मिसाइल-बेस्ड हल्के वजन वाली टारपीडो डिलीवरी प्रणाली है। इस टारपीडो का इस्तेमाल पेलोड की तरह होता है। इसे भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता को डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
इसमें कनस्तर-आधारित मिसाइल प्रणाली में उन्नत उप-प्रणालियां शामिल की गई हैं। जिनमें दो सॉलिड प्रपल्शन, इलेक्ट्रोमैकेनिकल एक्चुएटर और इनर्शियल नेविगेशन शामिल हैं। सुपरसोनिक मिसाइल स्मार्ट रिलीज सुविधा के साथ पेलोड के रूप में हल्के वजन वाले टारपीडो को ले जाने में सक्षम है।
परीक्षण के दौरान मिसाइल को ग्राउंड मोबाइल लॉन्चर से लॉन्च किया गया। परीक्षण में पृथक्करण और वेग कंट्रोल जैसे कई सुविधाओं को परखा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘स्मार्ट’ के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ और रक्षा उद्योग को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इससे हमारी नौसेना की ताकत बढ़ेगी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version