Site icon Kesaria News

संभल में जयंत चौधरी ने राहुल व अखिलेश को घेरा, कहा- दोनों खुद को समझते हैं पीएम व सीएम

इंदौर। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने संभल में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुला गांधी व सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह दोनों नेता अपने आपको प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री समझते हैं।
जयंत चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव गफलत में हैं। राहुल गांधी खुद पीएम समझने की भूल कर रहे हैं। अखिलेश यादव खुद सीएम समझते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता सपा व कांग्रेस दोनों दलों को समझ चुकी है। भाजपा ने चौधरी चरण सिंह को सम्मान देने का काम किया है। उनको भारत रत्न से सम्मानित किया। कांग्रेस सरकार में रही, लेकिन कभी भी उनको सम्मान नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। गरीब व किसानों का सरकार में पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सरकार की योजनाएं बिना भ्रष्टाचार के गरीब लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि रालोद को गठबंधन के तहत दो सीटें मिली हैं। दोनों ही सीटों पर पार्टी ने अच्छे से चुनाव लड़ा है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version