Site icon Kesaria News

स्वाति मालीवाल ने लगाया आरोप- अरविंद केजरीवाल के कहने पर पीए ने सीएम आवास पर की मारपीट

नई दिल्ली | दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री आवास पर हुआ। घटना की जानकारी देने के लिए सीएम आवास से दिल्ली पुलिस को कॉल भी किए गए। पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अब तक आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं दी गई है। मारपीट का आरोप केजरीवाल के पीए विभव पर लगा है। पार्टी की ओर से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।
खुद स्वाति मालीवाल की तरफ से पीसीआर कॉल की गई। पुलिस मौके पर पहुंची भी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।
मामला सुबह 10 बजे का है। स्वाति मालीवाल ने पुलिस को फोन कर बताया कि केजरीवाल के कहने पर उनका पीए विभल मारपीट कर रहा है।
इसके बाद स्वाति मालीवाल सीएम हाउस से पैदल सिविल लाइन्स थाना पहुंचीं और मौखिक शिकायत दर्ज करवाई। इसके साथ ही पुलिस ने पुष्टि कर दी है कि सुबह जो दो कॉल आए थे, वो स्वाति मालीवाल के ही थे।
नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हमें आज एक शर्मनाक खबर मिली कि अरविंद केजरीवाल के उकसावे में आकर उनके ओएसडी ने उनकी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को भी फोन किया और शिकायत की। यह घटना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हुई। भाजपा इस घटना की कड़ी निंदा करती है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version