Site icon Kesaria News

बांदा में अमित शाह बोले- पाकिस्तान से पीओके लेकर रहेंगे, हम एटम बम से नहीं डरते

बांदा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बांदा में चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि मणिशंकर कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। पीओके मत मांगो। हम बीजेपी वाले हैं, डरना नहीं जानते। पीओके भारत का है और रहेगा। हम पीओके को लेकर रहेंगे।

गृहमंत्री ने कहा, ‘ये चुनाव सांसद बनने का नहीं है। ये रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और श्रीराम मंदिर बनाने वालों के बीच का इलेक्शन है।’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी। रामभक्तों पर कारसेवकों पर गोली चला दी गई। वहीं, लोग आज आपसे वोट मांग रहे हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version