Site icon Kesaria News

भाजपा ने जारी की यूपी-बिहार MLC उम्मीदवारों की लिस्ट, शाहनवाज हुसैन को नहीं दिया टिकट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी व बिहार में विधान परिषद में उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। झारखंड में एक राज्यसभा की सीट के लिए भाजपा ने डॉ. प्रदीप वर्मा को टिकट दिया है। बिहार में 11 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होना है। भाजपा ने बिहार में जिन उम्मीदवारों को एमएलसी का टिकट दिया है, उनमें शाहनवाज हुसैन का नाम शामिल नहीं है।
भाजपा ने बिहार में विधान परिषद के लिए बिहार सरकार में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन का टिकट काट दिया है। भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगल पांडे, डॉ. लाल मोहन गुप्ता व अनामिका सिंह को उम्मीवार बनाया है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सात लोगों को टिकट दिया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल व संतोष सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version