Site icon Kesaria News

अब इस तारीख को अरुणाचल सहित 2 राज्यों में होगी मतगणना

नई दिल्ली। शनिवार (16 मार्च) को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया था। एक दिन बाद आयोग ने उसमें कुछ फेरबदल किया है। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा चुनाव होने हैं। कल चुनाव आयोग ने कहा था कि दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों में पड़े वोटों की गिनती लोकसभा चुनावों के वोटों के साथ ही 4 जून को की जाएगी, लेकिन अब बदलाव कर इसको 2 जून कर दिया है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version