Site icon Kesaria News

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के मुकाबले मैदान में उतरेंगे अजय राय!

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने जहां यूपी में क्लीनस्वीप करने का लक्ष्य रखा है। वहीं सपा और कांग्रेस मोदी को रोकने के लिए यूपी के लिए खास रणनीति के तैयार कर रहे हैं। सपा ने आधे से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं, लेकिन इस मामले में कांग्रेस बहुत पीछे चल रही है। वहीं यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय का वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। हालांकि रायबरेली और अमेठी सीट पर सस्पेंस बरकरार है।
शुक्रवार को कांग्रेस की यूपी से जुड़ी पहली लिस्ट भी जारी हो सकती है। चर्चाओं का दौर जारी है। सभी सीट पर नाम लगभग फाइनल माने जा रहे हैं।
सूत्रों की माने तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वाराणसी सीट से हैं। इस सीट पर एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस वाराणसी से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को चुनावी मैदान में उतार सकती है। इस तरह दोनों नेताओं के बीच ये तीसरा मुकाबला होगा। 2014 और 2019 चुनाव में भी अजय राय पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि दोनों ही चुनाव में अजय राय को हार का सामना करना पड़ा था।

इसके अलावा कांग्रेस अमरोहा सीट से बसपा से आए मौजूदा सांसद दानिश अली को प्रत्याशी बना सकती है। बाराबंकी से तनुज पुनिया, कानपुर से आलोक मिश्रा, बांसगांव से सदल प्रसाद सिंह, देवरिया से अखिलेश सिंह, झांसी से प्रदीप जैन आदित्य और सहारनपुर से इमरान मसूद पर कांग्रेस दांव लगा सकती है। इसके अलावा सीतापुर से राकेश राठौर का नाम भी

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version