Site icon Kesaria News

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर IRCTC लाया वंदे भारत का सबसे सस्ता पैकेज

नई दिल्ली। शुभता और तीर्थयात्रा के गहरे धार्मिक महत्व के कारण चैत्र नवरात्रि पर माता वैष्णो देवी में भक्तों की बड़ी भीड़ आती है। नवरात्रि का नौ दिवसीय त्योहार देवी दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करने के लिए समर्पित है। इस साल यह पर्व 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलेगा। कई पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक माता वैष्णो देवी को विशेष रूप से पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि देवी अपने भक्तों की इच्छाए पूरी करती हैं।
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों से भी लोग आते हैं। हाल ही में आईआरसीटीसी ने विशेष वंदे भारत पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज का नाम माता वैष्णोदेवी बाय वंदे भारत है। इस टूर की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 11 अप्रैल से होगी। यह एक रात और दो दिन के लिए है।
इस टूर पैकेज में माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार टिकट से दिल्ली से कटरा आना और जाना होगा। इसमें आप एक रात कटरा में एसी होटल में ठहरेंगे। इसके अलावा मील प्लान की बात करें तो दिन में तीन बार का भोजन शामिल है।
आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस पैकेज के टिकट बुक कर सकते हैं। सिंगल बुकिंग के लिए 9,145 रुपये चुकाने होंगे। दो लोगों के लिए 7,660 रुपये देने होंगे। तीन लोगों के लिए 7,290 रुपये चुकाने होंगे। अगर आप 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड चाहते हैं तो 6,055 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, अगर बेड नहीं चाहिए तो 5,560 रुपये देने होंगे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version