Site icon Kesaria News

दिल्ली शराब घोटाला कांड में नहीं मिली सीएम केजरीवाल को राहत, 7 मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात मई तक के लिए बढ़ गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाला से संबंधित ईडी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के कविता और चरनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है।
बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल की पेशी अब 7 मई को दोपहर दो बजे होगी। बताया जा रहा है कि कथित शराब घोटाले में ईडी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग वाले केस में आरोपी बनाए गए सीएम केजरीवाल और चरनप्रीत सिंह की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुई थी। इनके अलाव बीआरएस नेता के कविता भी वर्चुअली मौजूद थीं। तीनों ही आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे। उन्हें 21 मार्च की रात को गिरफ्तार किया गया था। केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष वस्तुतः पेश किया गया था। जज ने अब केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले पर 29 अप्रैल को सुनवाई होनी है।

 

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version