रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की एक्शन-ड्रामा ‘वेट्टैयन’ ने बुधवार को खुद को संभाला है। ओपनिंग वीकेंड में तगड़ी कमाई के बाद जहां सोमवार और मंगलवार को कमाई में भारी गिरावट आई थी, वहीं 7वें दिन थोड़ी बेहतर हालत में हैं। लेकिन इसकी रफ्तार अब धीमी हो चली है। दूसरी ओर, जूनियर एनटीआर की ‘देवरा: पार्ट 1’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपने आखिरी दौर में है जैसे-जैसे करोड़ में कमाई कर रही है। लेकिन यह फ्लॉप हो चुकी है और अभी अपने बजट से 20.70 करोड़ पीछे है।
रजनीकांत भरोसे ‘वेट्टैयन’, हिट और फ्लॉप के बीच डोल रही नैया! ‘देवरा’ 20वें दिन बेबस

