अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का नया पोस्टर रिलीज़ हो गया है। इस पोस्टर ने एक बार फिर से फैन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। इस नए पोस्टर में एक्टर अल्लू अर्जुन अपने सिग्नेचर पुष्पा लुक में नज़र आ रहे हैं, जिसमें उनका स्वैग भी खूब दिख रहा है।
इसी के साथ जहां अब तक ‘पुष्पा 2’ के रिलीज डेट को लेकर आशंका थी कि ये तारीफ आगे बढ़ सकती है, वहीं इस पोस्टर के साथ इसे लेकर भी जानकारी शेयर की गई है। नए पोस्टर में अल्लू अर्जुन अपने ‘पुष्पा’ वाले लुक में काफी गंभीर, विद्रोही और भरपूर आत्मविश्वास के साथ बैठे दिख रहे हैं।

