भारतीय एक्टर, सिंगर, डायरेक्टर और रेडियो डिस्क जॉकी से टेलिविजन प्रजेंटर तक की अलग-अलग भूमिका में माहिर अन्नू कपूर ने अपनी बेबाकी के लिए खूब चर्चा में रहते हैं। हाल में अनु कपूर ने अमेरिकी नागरिकता से लेकर गीता और इस्लाम पर अपनी बातें रखीं। हालांकि, एक तरफ वो खुद को नास्तिक बताते हैं और वहीं दूसरी तरफ उन्होंने गीता को कमाल की किताब बताया है। अनु ने अपने एक इंटरव्यू में दशभक्ति की तुलना परफ्यूम से की है।
अनु ने तीन शादियां की हैं। साल 1992 में उन्होंने अमेरिकन मूल की अनुपमा से शादी की और ये एक साल के अंदर ही खत्म हो गई। उन्होंने फिर दूसरी शादी की ये रिश्ता करीब 10 साल तक टिकी। इसके बाद उनकी लाइफ में तीसरी महिला की एंट्री हुई और साल 2008 में फिर से अपनी पहली पत्नी से शादी की और दोनों के बच्चे भी हैं। बीवी-बच्चे अमेरिकन होने के बाद होने के बाद भी अनु कपूर ने कभी अमेरिकी नागरिकता के बारे में नहीं सोचा।

