पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इस वक्त अपने म्यूजिकल टूर ‘दिल लुमिनाटी’ को लेकर चर्चा में हैं। विदेशों में भी दिलजीत और उनका कॉन्सर् खूब हिट है। पिछले कई दिनों में वह देश के कई शहरों में अपना कॉन्सर्ट कर चुके हैं। आगे भी कई जगह उनके कॉन्सर्ट हैं। पर इसी बीच तेलंगाना सरकार ने दिलजीत दोसांझ को नोटिस जारी किया, और हिदायत दी कि वो अपने कॉन्सर्ट में शराब, हिंसा और ड्रग्स वाले गाने न गाएं। तेलंगाना सरकार ने इन गानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्य में किसी प्रोग्राम में ये गाने न गाए जाएं। अब इसी पर दिलजीत दोसांझ का रिएक्शन आया है।
दिलजीत दोसांझ ने तेलंगाना सरकार पर निकाला गुस्सा- बाहर का कलाकार जो मर्जी करे… जानिए क्या है मामला

