इस वक्त जहां कार्तिक आर्यन और अजय देवगन स्क्रीन पर आमने-सामने हैं। वहीं, विक्रांत मैसी भी बॉबी देओल और सूर्या को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘कंगुवा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। लेकिन एक-दूसरे को चैलेंज जरूर कर रही है। अब दोनों ही फिल्मों का पहला रविवार कुछ खास नहीं रहा। एक सच्ची घटना पर आधारित मूवी है और दूसरी फिक्शनल। और दोनों ही दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम रही। आइए बताते हैं कि किसने कितनी कमाई की।
बॉक्स ऑफिस: विक्रांत की ‘द साबमती रिपोर्ट’ के आगे ढेर हुई सूर्या की ‘कंगुवा’, पहले रविवार को चिल्लर से भरी जेब

