Site icon Kesaria News

लोकसभा चुनाव के चलते पहली बार प्रचार में उतरीं उमा भारती, शिवपुरी में सिंधिया के लिए की सभा

शिवपुरी। लोकसभा चुनाव में पहली बार प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती नजर आईं | उन्होंने गुना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में सभा की। उमा भारती ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र में अयोजित सभा में कहा कि राम आ गए है, अब राम राज्य भी आए इसके लिए आगे की लड़ाई बहुत बड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदीजी मुझे हमेशा दीदी कहकर बुलाते हैं, बहुत सम्मान देते हैं और लोगों को लगता है कि पार्टी में मेरा सम्मान नहीं है। अफवाह फैलाते हैं कि मोदी जी से नाराज होकर हिमालय चली गई हूं।

दादी राजमाता विजराराजे सिंधिया के समय के प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पराजित करने की शक्ति जनसंघ को राजमाता ने ही दी थी। उस समय ज्योतिरादित्य के बचपन काल से ही मैं उन्हें ललचाई नजरों से देखती थी, कि यह बीजेपी में आएं। हमारे देश में बहुत अच्छे-अच्छे लोग भाजपा में आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह देश जल्दी ठीक नहीं होने वाला है। मोदीजी को बहुत समय देना पड़ेगा। समस्याओं की जड़ें बहुत गहरी हैं। यह समस्याएं मुगल काल, अंग्रेज काल से हैं। शुरू के दौर में जो कांग्रेस नेता आए उनके अंदर मुगलों और अंग्रेजों वाले गुण थे और यह परेशानियां अब देश भुगत रहा है। इसे ठीक करने के लिए भाजपा को केंद्र में 25-30 साल चाहिए शासन में रहने के लिए। अब अमीर-गरीब का अंतर मिटने लगा है। लोग पूछते हैं कि मोदीजी की सबसे बड़ी देन क्या है? उनकी सबसे बड़ी देन है कि उन्होंने हमें भारतीय होने का गर्व प्रदान किया है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version