Site icon Kesaria News

कैलाश विजयवर्गीय ने की कमलनाथ की तारीफ़, बोले- भाजपा में आते तो उनका स्वागत होता

भोपाल | एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जमकर तारीफ की हैं। उन्होंने कहा कि वे एक अच्छे व्यक्ति हैं। अगर वे भाजपा में आते तो उनका स्वागत होता। कैलाश ने इस बात को भी रेखांकित किया कि भाजपा में हर किसी के लिए जगह नहीं है। बता दें कि जिस समय कमलनाथ के भाजपा ज्वॉइन करने की चर्चाएं तेज थीं, तब कैलाश विजयवर्गीय ने इस बात का पुरजोर विरोध भी किया था और इन खबरों का खण्डन भी किया था।
पिछले दिनों मप्र में चले घटनाक्रम में बड़ी तादाद में कांग्रेस नेता अपनी पार्टी से नाराज होकर भाजपा की तरफ बढ़े हैं।
भाजपा द्वारा कांग्रेसी नेताओं को जीतने की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से लेकर कई विधायक तक शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक मप्र में महज 38 दिन में 3 कांग्रेस विधायकों ने पाला बदला है। बीच चुनाव कांग्रेस विधायकों ने हाथ का साथ छोड़ा है। इन सभी ने कांग्रेस की रीति नीति से खफा होने का हवाला दिया है। गौरतलब है कि 5 मई को बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी में शामिल हुईं। इससे पहले 30 अप्रैल को विधायक रामनिवास रावत ने पार्टी पर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ी थी। जबकि 29 मार्च को कमलेश शाह ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। उन्होंने कांग्रेस पर जनप्रतिनिधियों और आदिवासियों के अपमान का आरोप लगाया था।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version