Site icon Kesaria News

पूर्व सीएम शिवराज ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- इनकी सही जगह भारत नहीं इटली है

खंडवा |   भाजपा ने चौथे चरण के मतदान को लेकर अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. आज खंडवा पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. शिवराज सिंह चौहान ने कहा की राहुल गांधी बौखलाए हुए हैं.

वहीं सैम पित्रोदा के बयान पर भी बवाल जारी है जिस पर शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का भारतीय संस्कृति से जीवन मूल्यों से परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं है, ये भारत की जड़ों से कटे हुए है. इनके नेता सलाहकार कहते है कोई चीन जैसा लगता है कोई नेपाल कोई कही जैसा लगता है. अरे हम सब भारत माता के लाल भेद भाव का कहां सवाल, हम सब एक ही है. अलग भाषा अलग वेश फिर भी अपना एक देश.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कांग्रेस का भारत की माटी से भारत की जनता से कोई लेना देना है ही नहीं ये तो विदेशी विचारों से प्रभावित होकर काम करते हैं. इनकी सही जगह भारत नहीं इटली है. बता दें कि आज पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीन सभाएं हैं. जिसमें खंडवा में दो और एक बुरहानपुर के खकनार में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जन सभा को संबोधित करेंगे.

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version