Site icon Kesaria News

इंदौर में नोटा के लिए कोंग्रेसियों ने निकाली रैली, जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

इंदौर | 13 मई को इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। वहीं चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है और अब वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस अब नोटा पर वोट देने की मांग कर रही है। इसी के चलते कांग्रेस ने नोटा के प्रचार में पोस्टर भी लगवाए थे। बुधवार को भाजपा पार्षद संध्या यादव ने नोटा के पोस्टर निकलवा दिए जिसके विरोध में अब कांग्रेस ने रैली निकाली है। उन्होंने जनता से अपील की है कि लोग नोटा को वोट दें।
बता दें कि गुरुवार शाम कांग्रेस ने नोटा के समर्थन में भाजपा विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी रमेश मेंदोला के विधानसभा क्षेत्र में परदेशीपुरा से पाटनीपुरा तक रैली निकाली। रैली में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, महिला नेत्री शोभा ओझा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। लोकतंत्र बचाओ समिति के बैनर तले निकाली गई इस रैली में नोटा के समर्थन में मतदान करने के की अपील की गई। इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता नोटा के बैनर पोस्टर लेकर रैली में शामिल हुए।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version