Site icon Kesaria News

नर्मदा अस्पताल तिराहा से हबीबगंज नाका तक एक तरफ का मार्ग कल से 12 जून तक रहेगा बंद

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत 17 मई से 12 जून तक के लिए नर्मदा ट्रामा सेंटर तिराहा से गणेश मंदिर तक आने वाली एक तरफ के मार्ग को बंद किया जाएगा। बता दें कि गणेश मंदिर के सामने मेट्रो के पिलर क्रमांक 67 से पिलर क्रमांक 68 पर 25 मीटर स्पान में बाक्स सेंगमेंट चढ़ाने का कार्य किया जाना है। इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। वाहन चालक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
यातायात थाना पुलिस के मुताबिक सुरक्षित यातायात के दृष्टिकोण से निर्माण कार्य के दौरान परिवर्तित मार्ग यह रहेंगे।
नर्मदा ट्रामा सेंटर तिराहा से गणेश मंदिर तक एक तरफ का मार्ग आवागमन के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।
रानी कमलापति स्टेशन आने व जाने वाले वाहन पूर्व की भांति आवागमन कर सकेंगे।
रानी कमलापति स्टेशन से गणेश मंदिर की ओर जाने वाले वाहन जीजी फ्लायओवर के नीचे होकर दूसरे तरफ के मार्ग का उपयोग कर रानी कमलापति स्टेशन से गणेश मंदिर की ओर जा सकेंगे।
गणेश मंदिर से रानी कमलापति स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन गणेश मंदिर के पीछे वाले मार्ग एससी गोधा एडवोकेट मार्ग का उपयोग कर जा सकेंगे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version