Site icon Kesaria News

सड़क पर ढाई घंटे तक अर्धनग्न हालत में भटकती रही रेप पीड़िता, सीसीटीवी फुटेज में हुआ बड़ा खुलासा

इंदौर: जिले में एक हैवानियत भरी घटना सामने आई है। एक युवक ने मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला का रेप कर उसे अर्धनग्न हालत में सड़क पर छोड़ दिया। महिला रातभर शहर की सड़कों पर घूमती दिखी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

दरअसल, घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के नीलकंठ कॉलोनी में सोमवार रात की है। सड़क पर मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला अर्धनग्न हालत में घूमती दिखी। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरमिनिया रात करीब 2:30 से 3 बजे 40 साल की मानसिक रूप विक्षिप्त महिला सड़क पर घूम रही थी। महिला को अकेला घूमता देख वहां से गुजर रहा सोनू उर्फ साहिल सोनी (20) नाम का युवक महिला को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे अर्धनग्न हालत में छोड़ दिया।

आरोपी ने जुर्म कबूला

एडीसीपी के मुताबिक आरोपी सोनू पेशे से हम्माल है। वह मूल रूप से सागर का रहने वाला है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की है। दूसरी ओर आरोपी ने भी दुष्कर्म करने की बात कबूल की है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने पहनाए कपड़े

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी महिला के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। तब उसके बदन पर कपड़े थे। दुष्कर्म के कुछ देर बाद महिला अर्धनग्न हालत में नीलकंठ कॉलोनी में घूमती हुई दिख रही है। सुबह करीब 4 बजे सफाईकर्मियों ने जब महिला को देखा तो पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन की तो महिला करीब 4:30 बजे एक गार्डन के पास बैठी मिली, जिसके बाद उसे कपड़े पहनाए और पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रही थी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version