Site icon Kesaria News

ग्राम पंचायत रमखिरिया मे किया गया शिविर का आयोजन! 

ग्राम पंचायत रमखिरिया मे किया गया शिविर का आयोजन! 

सचिन कुमार…

पन्ना/एमपी 28/अगस्त/2023

पन्ना जिले के कुंवरपुर मे बीती रात्रि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह भमका- चैनसिंह सड़क मार्ग के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां संयुक्त रूप से रमखिरिया और सिरस्वहा के आम जन भी उपस्थित रहे। 

ग्रामीणों ने मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह से अपनी समस्या सुनाई। मंत्री ने बिना देरी किए पन्ना कलेक्टर को शिविर लगाकर लोगों की समस्या सुलझाने के लिए निर्देशित किया।

 

बिना देरी किए पन्ना कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने तुरंत आदेश जारी कर शिविर का आयोजन किया। जहां पर सभी विभागों के अधिकारी पहुंचे और लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version