Site icon Kesaria News

पीएम-सूरज राष्‍ट्रीय पोर्टल का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया शुभारंभ, धार में हुआ कार्यक्रम

धार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धार में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर पीएम-सूरज राष्‍ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में इंदौर सांसद सहित कई नेता शामिल रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने यहां मौजूद लोगों से चर्चा भी की।
सीएम भी यहां पहुंच रहे हैं जो विभिन्न हितग्राहियों से संवाद करेंगे, इस आयोजन में मुख्य रूप से पीथमपुर, राजगढ़ और धामनोद के हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड मुख्यमंत्री द्वारा प्रतीकात्मक रूप से वितरित किए जाएंगे। इस तरह से शासकीय आयोजन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि आचार संहिता लगने के पहले यह बड़ा आयोजन हुआ।
प्रधानमंत्री कैपिटल वेंचर के तहत अनुसूचित जाति और और पिछड़ा वर्ग के लोगों को योजना के अंतर्गत हितपत्र वितरण किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। जिसका धार में प्रसारण हुआ।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version