Site icon Kesaria News

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को दिया बड़ा झटका, नहीं रुकेगा भोजशाला सर्वे

शुक्रवार से ही मध्य प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मंदिर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पांच सदस्यीय टीम द्वारा सर्वे शुरु कर दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय की एक सोसायटी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका भी लग गया है। कोर्ट ने भोजशाला में शुरु हुए सर्वे को रोकने की याचिका को खारिज कर दिया है।
साथ ही आपको बता दे कि बीते कुछ दिनों इंदौर हाईकोर्ट में हिन्दू फार जस्टिस संस्था ने याचिका दायर करते हुए भोजशाला में पूजा का पूर्ण अधिकार देने और नमाज बंद करने की मांग की थी। इसपर गुरुवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने शुक्रवार यानी आज से एएसआई सर्वे के आदेश दिए थे। इसी आदेश के तहत केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पांच सदस्यों की टीम ने भोजशाला पहुंचकर सर्वे शुरु कर दिया है।
संस्था के वकील गिरीश दुबे ने बताया कि एएसआई सर्वे को रोकने के लिए मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसायटी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस याचिका के जरिए सर्वे रोकने की मांग की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई से इंकार करते हुए किसी भी तरह का दखल न देने की बात कही है। ऐसे में अब ये स्पष्ट हो गया है कि भोजशाला में चल रहा एएसआई का सर्वे जारी रहेगा।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version