Site icon Kesaria News

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव पहुंचे रतलाम, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

रतलाम। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रतलाम में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए पहुंचे। उन्हें सुबह करीब 11:40 बजे रतलाम की बंजली हवाई पट्टी पर पहुंचे। उन्हें हवाई पट्टी पर 10 : 15 बजे तक पहुंचना था लेकिन वे लेट हो गए | जैसे ही वे हवाई पट्टी पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसके दौरान सीएम ने सभी का अभिवादन किया। इसके बाद वे वाहन में सवार होकर होटल रूद्र पैलेस स्थित हाल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

साथ ही आपको बता दे कि हवाई पट्टी पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी सहित भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया ।

इसके बाद मुख्यमंत्री वाहन में सवार होकर कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे। इस बीच रास्ते में बनाए गए जगह-जगह मंचों पर भी मुख्यमंत्री डॉ यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में मुख्यमंत्री डाॅ यादव रतलाम लोकसभा क्षेत्र की रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे है। बैठक के बाद वे रतलाम से राणापुर (झाबुआ) के लिए प्रस्थान करेगे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version