Site icon Kesaria News

इंदौर इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट में बच्चों को दिया ट्रैफिक मैनेजमेंट का प्रशिक्षण

इंदौर। यातायात प्रबंधन पुलिस की एजुकेशन विंग द्वारा इंदौर इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को चौराहों पर यातायात नियमों के लिए जागरूक किया। पांच ई से उन्हें नियमों की जानकारी दी गई।
यातायात पुलिस एजुकेशन विंग के रणजीत सिंह और सुमंत सिंह कछावा ने 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक अल्फाबेट्स कैलेंडर और रोचक तरीके से ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा विद्यार्थियों को बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के पांच ई इंजीनियरिंग, एजुकेशन, इन्फोर्समेंट, इमरजेंसी, एनवायरमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के लिए पैरेंट्स को प्रेरित करने का वादा किया। साथ ही बच्चों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रश्न किए। इस मौके पर अंकिता गुप्ता, निकिता पाण्डेय, आयुषी गुप्ता, डा संजय शर्मा, राहुल जोशी, सुनंदा नारंग, अंजली जैन समेत कई लोग मौजूद रहे।
यदि ट्रैफिक इंजीनियरिंग सही होगी, सड़कें चौड़ी होंगी, लोक परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था होगी, पार्किंग की सुविधा होंगी, फ्लाई ओवर, फुट ओवर ब्रिज होंगे तो ट्रैफिक में सुधार संभव है। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए इंजीनियरिंग अहम योगदान देती है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version