Site icon Kesaria News

खंडवा लोकसभा में हो सकता है त्रिकोणीय मुकाबला

खंडवा | मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी चयन में पहल करते हुए लगभग एक महीने पूर्व मौजूदा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को एक बार फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं, शनिवार को जारी हुई कांग्रेस संगठन की सूची में सनावद के नरेंद्र पटेल को कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
इसी बीच खंडवा संसदीय क्षेत्र से लंबे अरसे से कांग्रेस पार्टी से किसी अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को टिकट न दिए जाने पार्टी से नाराज दिखाई दे रहा है, जिसका असर भी पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बुरहानपुर शहर में देखने को मिला था। जहां एक साथ कई पार्षद उन्हें कांग्रेस की सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया था। वहीं, एक बार फिर से लोकसभा चुनाव को लेकर अल्पसंख्यक समाज को हाशिए पर रखे जाने से नाराज समाज का एक बड़ा धड़ा निर्दलीय उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहा है।
खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिए बड़वा विधानसभा के रहने वाले नरेंद्र पटेल के नाम की घोषणा होने के साथ ही इसको लेकर पार्टी में ही विरोध के सुर भी उठते दिखाई देने लगे हैं। पार्टी का अल्पसंख्यक धड़ा किसी अल्पसंख्यक वर्ग से आने वाले नेता को टिकट न दिए जाने को लेकर पार्टी से पहले ही नाराज चल रहा था। वहीं, अब प्रत्याशी की घोषणा के बाद यह नाराजगी और बढ़ते दिखाई दे रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के ही कुछ अल्पसंख्यक नेताओं की रविवार सात अप्रैल को शहर के निजी मांगलिक परिसर में एक बैठक की गई है, जिसमें राजकुमारी और पार्टी से बगावत कर सभी एकजुट होकर निर्दलीय प्रत्याशी को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, यदि इस बैठक से ऐसा कोई अल्पसंख्यक नेता का चेहरा सामने आता है, जो कि क्षेत्र में प्रभावशाली हो तो कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने और मुकाबला त्रिकोणीय होने की पूरी संभावना है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version