बालाघाट। संसदीय क्षेत्र बालाघाट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा बालाघाट में मेरे परिवारजनों का ये जोश और जुनून बताता है कि देशवासियों को सिर्फ और सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा है। यह तो ट्रेलर है पूरी पिक्चर बाकी है। आपने मुझे देखा है। नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य बहुत बड़े हैं, मेहनत इसलिए कर रहा हूं। कांग्रेस से आदिवासी को जल, जंगल व जमीन के अधिकार से वंचित रखा है।
मोदी महाकल का भक्त है, मैं कांग्रेस की गीदड़भभकी से डरता नहीं है। मोदी गारंटी देते हैं तो कांग्रेस गाली देते हैं। रामपायली की यह धरती राम से जुटी है। राम प्राण प्रतिष्ठा का विरोध करते हैं। गरीबों के खाते में दे रही है कांग्रेस ने लूटा है। अब परिवार वादी पार्टी के नाराज हैं। क्योंकि इन पर शिकंजा कसा जा रहा है। भ्रष्टाचार का पैसा जिसकी तिजोरी में गया है उसे बाहर निकाल कर लाऊंगा। भाजपा तीसरे कार्य काल में देश महत्वपूर्ण फैसले लेगी। भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए अपील की है। बालाघाट में प्रधानमंत्री मोदी की विजय शंखनाद रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। मंच पर फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रहलाद सिंह पटेल, सम्पतिया उइके सहित पूर्व सांसद, विधायक मौजूद।
साथ ही फग्गनसिंह कुलस्ते बोले- ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है कि गरीबों को चार करोड़ आवास दिए हैं। बालाघाट और मंडला जिले में कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा। देश में 2014 से पहले दो करोड़ 74 समूह थे। आज 10 करोड़ समूहसे जुड़कर महिलाएं काम कर रही हैं। मोदी जी ने दो करोड़ बहनों को लखपति बनाने का फैसला किया है। किसान घबराए नहीं, जून में बजट आएगा तब गेहूं का बोनस बढ़ाएंगे और ओलावृष्टि या अधिक वर्षा से खराब हुई फसलों की सरकार बेहतर खरीदी करेगी।
बालाघाट में पीएम नरेन्द्र मोदी का बयान ,बोले – देशवासियों को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा

