Site icon Kesaria News

छिंदवाड़ा में बोले अनुराग ठाकुर, कांग्रेस की प्राथमिकता में नहीं रहे युवा

छिंदवाड़ा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को पांढुर्ना पहुंचे | पांढुर्ना में अनुराग ठाकुर ने चुनाव प्रचार किया | चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सांसद नकुल नाथ पर निशाना साधा | नकुलनाथ को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ये छिंदवाड़ा की जनता का दुर्भाग्य है कि ऐसा सांसद चुना जो कहता है कि कुछ दिन एंजॉय कर लो, क्योंकि सांसद बनने के बाद वो छिंदवाड़ा में नजर ही नहीं आए। लोकसभा में डिबेट में बिल पर चर्चा में शून्य रहे, न अभिभाषण पर बोले न बहस में शामिल हुए।

अनुसार ठाकुर ने कहा कि सांसद नकुल नाथ ने सिर्फ 30 सवाल पूछे प्राइवेट मेंबर बिल भी शून्य रहा। यही वजह है कि आज कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। सांसद की प्राथमिकता में युवा नहीं रहे |
अनुराग ठाकुर ने कहा कि छिंदवाड़ा हमारे लिए अहम जिला है। पांढुर्ना जिला भी शिवराज सिंह चौहान ने बनाया। सौसर में हनुमान लोक बन रहा है जो पूरा होगा तो उज्जैन की तरह विकास होगा। यहां हनुमान लोक बनेगा तो इलाके का विकास होगा।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version