Site icon Kesaria News

घर से गांजा विक्रय होने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

शहडोल। जिले के दरशिला पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लेटरिया का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है,जिसमें एक घर से गांजा बेचा जा रहा है। इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद से नित नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जिनके मुताबिक दरशिला पुलिस चौकी अंतर्गत कई गांव नशा और पशु तस्करी का केंद्र बने हुए हैं। इन्हीं गांवों में से एक है लटेरिया है जहां यह कारोबार बड़ी तेजी के साथ लंबे अरसे से जारी है।
सूत्रों के अनुसार कौन सा व्यक्ति किस अपराध और किसकी तस्करी में संलिप्त है, इसकी जानकारी चौकी प्रभारी को भी है। इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं किए जाने का ही नतीजा है कि वीडियो प्रसारित हुआ।जिले के दूरवर्ती क्षेत्र में बसे इन गांवों के जागरूक ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि हमने पुलिस को मामले की जानकारी कई बार दी है लेकिन पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है।इसके बाद वीडियो प्रसारित कर ग्रामीण कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में दरशिला चौकी प्रभारी राजकुमार ठाकुर ने बताया की वीडियो प्रसारित हुआ है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version