Site icon Kesaria News

कांग्रेस को फिर झटका, पूर्व महापौर सुनील सूद व पार्षद प्रियंका मिश्रा ने थामा बीजेपी का दामन

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके लगने का सिलसिला अभी भी ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा | लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पूर्व भोपाल में कांग्रेस को एक और झटका लगा है।
भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आलोक शर्मा के नामांकन पत्र जमा करने के लिए होने वाली सभा के दौरान पूर्व महापौर सुनील सूद और पार्षद प्रियंका मिश्रा सहित करीब 300 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बता दें कि इससे पहले बुधवार शाम को सुनील सूद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के बंगले पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी उनके साथ रहे। सुनील सूद आज औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। उधर पार्षद प्रियंका मिश्रा के ससुर कैलाश मिश्रा पूर्व से ही भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद से प्रियंका के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

 

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version