Site icon Kesaria News

अचार संहिता उल्लंघन पर खंडवा कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव पर केस दर्ज

बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव के बीच खंडवा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया है। बता दें कि यह प्रकरण नेपानगर थाना क्षेत्र की नावरा पुलिस चौकी में दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नावरा गांव के देवी मंदिर में चुनाव प्रचार करते हुए जनता से वोट मांगे थे। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ धारा 188 और धर्म स्थल दुरुपयोग निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार और मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री के साथ नेपानगर क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आदिवासी बहुल नावरा सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया था। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एफएसटी टीमें लगातार चुनाव प्रचार पर नजर रख रही हैं। एफएसटी दल ने प्रचार के वीडियो के साथ पुलिस को आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसके आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version