Site icon Kesaria News

शनिवार शाम तक इंदौर में हल्‍की बारिश होने के आसार

इंदौर। इंदौर में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को दोपहर बाद बादल छाने के साथ गरज- चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।
इसके साथ शहर में तेज हवाएं भी चलेगी। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित हवा चक्रवात है। इसके अलावा मराठवाड़ा, उत्तरी तमिलनाडु से अंदरुनी कर्नाटक तक द्रोणिका बनी हुई है और इस क्षेत्र में अलग- अलग दिशाओं से आ रही हवाओं का मिलन भी हो रहा है।
इसके अलावा दक्षिणी ईरान और पाकिस्तान से लगे हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से अरब सागर से मिल रही नमी के कारण इंदौर में बादल छा रहे है। अगले दो दिन पश्चिमी मप्र सहित इंदौर, धार, देवास उज्जैन,खंडवा ,खरगोन , रतलाम के अलावा रीवा, मऊगंज, अनूपपुर शहडोल,उमरिया,डिंडोरी,कटनी,जबलपुर नरसिंहपुर, दमोह,सागर सहित प्रदेश के कई ज़िलों में वर्षा होगी।
कहींं- कहीं बिजली गिरने की भी संभावना हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह से शहर में बादल छाये रहे और हल्की वर्षा भी हुई थी। बादलों और वर्षा के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान से छह डिग्री कम 34.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version