Site icon Kesaria News

शिवपुरी में सिंधिया ने कांग्रेस को घेरा, बोले- 65 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, 10 साल में मोदी ने तस्वीर बदल दी

शिवपुरी | शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के रायश्री में केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनसभा का सम्बोधित किया | उन्होंने कहा है कि हर सुख-दुख में सिंधिया परिवार इस क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा। चाहे कोरोना काल हो या ओलावृष्टि का समय, हर समय सिंधिया परिवार का मुखिया होने के नाते वह दुख-सुख की इस घड़ी में क्षेत्र की जनता के साथ रहे हैं और आगे भी वह साथ रहेंगे।
क्षेत्र की जनता से उनके पारिवारिक संबंध हैं। वह इस क्षेत्र में दिमाग से नहीं दिल से और हृदय से काम करते हैं। सिंधिया परिवार की सोच रही है कि इस क्षेत्र की जनता के साथ सिंधिया परिवार के मुखिया के नाते वह कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र की जनता के लिए काम करें और विकास के पथ पर इस क्षेत्र को ले जाएं।
साथ ही सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 65 साल सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई। 10 साल में मोदी जी ने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। आज 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को गैस चूल्हे दिए गए हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। सिंधिया ने कहा कि जो सम्मान किसान सम्मान निधि केंद्र की तरफ से छह हजार और राज्य की तरफ से छह हजार रुपये मिलती है, अगर वह 2020 में कांग्रेस की सरकार नहीं बदलते तो दो जुड़वा भाइयों के खाते में यह किसानों की राशि चली जाती।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version