Site icon Kesaria News

तलाक के बाद पति की दूसरी शादी में गई थीं अलाया की मां, आज भी दोस्तों की तरह करते हैं व्यवहार

अभिनेत्री अलाया एफ इन दिनों अपनी फिल्म श्रीकांत को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव दृष्टिबाधित भारतीय उद्योगपति श्रीकांत का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मालूम हो कि अलाया एफ अभिनेत्री पूजा बेदी और बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला की बेटी है। दोनों ने साल 1994 में शादी की थी और 2003 में दोनों की राहें अलग हो गई थी। हाल ही में, अलाया एफ ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की है।
अलाया एफ ने एक साक्षात्कार में कहा कि जब उनके माता-पिता का तलाक हुआ था तो उन्होंने इस घटना को किसी खराब बात की तरह नहीं लिया था। अलाया ने बताया कि उनके माता-पिता एक-दूसरे से दोस्तों जैसा बर्ताव करते थे और आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। अलाया ने तलाक को अच्छे ढंग से संभालने के लिए अपने माता-पिता की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने कभी एक-दूसरे को कड़वी बातें नहीं कही। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां और सौतेली मां आपस में अच्छी दोस्त हैं।
अपनी इस बातचीत में अलाया ने जितनी बातें बताई, उनमें से सबसे खास बात यह थी कि तलाक के बाद पूजा बेदी अपने पूर्व पति की दूसरी शादी में भी गई थीं। अलाया ने बताया कि वो खुद भी अपनी सौतेली मां के करीब हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता और सौतेली मां एक लड़के के माता-पिता है। वो अपने सौतेले भाई को सौतेला कहना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। अलाया ने बताया कि उन दोनों के पिता एक है बस मां अलग हैं, लेकिन उनका भाई उनके दिल का टुकड़ा है। उन्होंने कहा कि वो अपने भाई और सौतेली मां के बिना अपनी जिंदगी के बारे में सोच भी नहीं सकती है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version