Site icon Kesaria News

रणदीप की ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ इस खास दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से रणदीप हुड्डा ने अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की है। फिल्म की कहानी विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर आधारित है। सवारकर भारत के क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, इतिहासकार, राजनेता थे। उनके समर्थक उन्हें वीर सावरकर के नाम से सम्बोधित करते हैं। हिन्दू राष्ट्रवाद की राजनीतिक विचारधारा ‘हिन्दुत्व’ को विकसित करने का बहुत बड़ा श्रेय सावरकर को जाता है। वीर सवारकर की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज की जा रही है।
फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को वीर सावरकर के 141वें जन्मोत्सव पर ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 28 मई 2024 को जी5 पर रिलीज की जा रही है। ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ फिल्म में रणदीप हुड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी स्वातंत्र्य वीर सावरकर का किरदार निभाया है। फिल्म में रणदीप की बेहतरीन अदाकारी को सभी ने सराहा है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। उम्मीद है कि ओटीटी पर यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब होगी।

फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर रणदीप हुड्डा ने कहा, ”फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को इससे बड़ा ट्रिब्यूट क्या मिलेगा कि इस फिल्म को वीर सवारकर के 141वें जन्मोत्सव पर ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है।” ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म को दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने वीर सवारकर की भूमिका निभाई है। अंकिता लोखंडे ने वीर सवारकर की पत्नी यमुना बाई सवारकर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए अब फैंस को बस कुछ ही दिनों का इंतजार करना होगा।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version