विधानसभा अध्यक्ष ने 2026-28 के लिए सदन समितियों का किया गठन
भोपाल | 2 अप्रैल 2026
नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 एवं 2026-28 की अवधि के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा की विभिन्न सदन समितियों का गठन कर दिया है। इस क्रम में नियम समिति, विशेषाधिकार समिति, प्रत्यायुक्त विधान समिति, सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति तथा महिला एवं बाल कल्याण समिति का गठन किया गया है। साथ ही सभी समितियों के सभापति एवं सदस्यों के नाम भी निर्धारित किए गए हैं।
नियम समिति
नियम समिति के सभापति स्वयं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे।
सदस्यों में डॉ. मोहन यादव सहित विधायक गिरीश गौतम, राजेश वर्मा, विश्वनाथ सिंह, श्याम बरडे, अम्बरीश शर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, डॉ. हिरालाल अलावा, विजय रेवनाथ चौरे एवं ऋषि अग्रवाल को शामिल किया गया है।
विशेषाधिकार समिति
विशेषाधिकार समिति की सभापति गायत्रीराजे पवार को नियुक्त किया गया है।
समिति में सचिन बिरला, विश्वामित्र पाठक, अमर सिंह यादव, भगवानदास सबनानी, महादेव वर्मा, वीरेन्द्र सिंह लोधी, जयवर्द्धन सिंह, फुन्देलाल सिंह मार्को एवं आरिफ मसूद को सदस्य बनाया गया है।
प्रत्यायुक्त विधान समिति
इस समिति के सभापति रमेश मैन्दोला होंगे।
सदस्यों में अनिल जैन (निवाड़ी), नारायण पटेल, सचिन बिरला, संतोष बरकड़े, अरविन्द पटेरिया, मधु गेहलोत, शिवनारायण सिंह, चौधरी सुजीत मेर सिंह, केशव देसाई एवं वीरसिंह भूरिया शामिल हैं।
शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति
इस समिति के सभापति बृजेन्द्र प्रताप सिंह को बनाया गया है।
सदस्यों में दिनेश राय मुनमुन, मनोज नारायण सिंह चौधरी, अमर सिंह यादव, इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, प्रताप ग्रेवाल एवं भैरो सिंह बापू को शामिल किया गया है।
महिला एवं बाल कल्याण समिति (2026-28)
महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति ललिता यादव होंगी।
सदस्यों में उमादेवी खटीक, मंजू राजेन्द्र दादू, गंगा सज्जन सिंह उइके, सरला विजेन्द्र रावत, प्रियंका पैंची, कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरे, रामसिया भारती, चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर एवं सेना महेश पटेल को नामित किया गया है।
Note : उक्त जानकारी विधानसभा के अवर सचिव नरेंद्र मिश्रा द्वारा उपलब्ध कराई गई…

