Site icon Kesaria News

एल्विश यादव को जमानत मिलने पर नहीं रहा उनकी Ex गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा की ख़ुशी का ठिकाना

सांप के जहर मामले में गिरफ्तार एल्विश यादव को आखिरकार बेल मिल गई है और वो जेल से बाहर आ गए हैं। रियलिटी शो स्टार को जेल में 5 दिन से अधिक का समय बिताने के बाद जमानत मिल गई और रिहा कर दिया गया। हाल ही में कई सेलेब्स और करीबियों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उनमें से एक ने सबसे ज्यादा कई लोगों का ध्यान खींचा और वो हैं एल्विश की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा। आपस में हुए विवाद के बावजूद, कीर्ति ने हमेशा से एल्विश को सपोर्ट किया है और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।
एलवीश यादव को जमानत मिलते ही कीर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘बेल हो गई।’ एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘सच्चाई की हमेशा जीत होती है, जय श्री राम।’ नेटिज़न्स ने ट्वीट पर रिएक्शन दिया और कीर्ति को हमेशा उनके साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद दिया। पहले के एक ट्वीट में, कीर्ति ने एल्विश के माता-पिता के सपोर्ट में भी ट्वीट किया था। उनके साथ गलत तरीके से पेश आने पर मीडिया की भी आलोचना की थी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version