नाबालिग सहित अन्य छात्राओं से बलात्कार मामले मे बड़े खुलासे, आरोपियों के मोबइल मे छात्राओं के अश्लील वीडियो, तार पश्चिम बंगाल तक!
भोपाल मे हिन्दू लड़कियों से बलात्कार मामले मे चौकाने वाले खुलासे, तार पश्चिम बंगाल से भी जुड़े, छात्राओं के अश्लील वीडियो भी शेयर करते थे आरोपी! गले पर छुरी रखकर किया बलात्कार : पीड़ित
भोपाल, 26/अप्रैल /2025
भोपाल में हिंदू लड़कियों से दोस्ती कर रेप करने वाले आरोपियों के मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल में तीन छात्राओं की अश्लील वीडियो क्लिप मिली है। यह वीडियो आपस में शेयर किए गए हैं। इसके साथ ही लड़कियों को धमकी भरे मैसेज भी भेजे गए हैं।
भोपाल में कॉलेज की तीन सहेलियों से रेप..
भोपाल में एक ही कॉलेज की तीन छात्राओं के साथ रेप का मामला सामने आया है। फरहान खान, साहिल खान और अली खान नाम के आरोपियों ने नाम बदलकर इन छात्राओं से दोस्ती की। इसके बाद उन्हें मिलने बुलाकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया।
वारदात में पश्चिम बंगाल के दो युवकों की भूमिका भी सामने आई है। इन दोनों आरोपियों ने कई बार मुख्य आरोपियों को अपना कमरा पीड़िताओं से संबंध बनाने के लिए दिया था। पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल स्थित आरोपियों के ठिकानों पर दबिश भी दे रही है।
शाजी नाम के एक अन्य युवक को पन्ना से हिरासत में लिया गया है। केस के तीसरे मुख्य आरोपी अली की अब तक गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।”
पुलिस को बलात्कार के इन आरोपियों की अब भी तलाश…
इस पूरे मामले में जिन-जिन जगहों पर आरोपियों ने रेप-ब्लैकमेलिंग की घटनाओं को अंजाम दिया, उस आधार पर भोपाल की बागसेवनिया, अशोका गार्डन और जहांगीराबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।”
“फरहान, मोहम्मद साद, अरबाज, अयान, शाहरुख, जावेद उर्फ भय्यू, जोया भाभी, फैजान की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को मोहम्मद अली, अबरार खान, हामिद, अरशद, सिराज समेत अन्य लोगों की तलाश है।”
जबरन पॉर्न / अश्लील वीडियो देखने का दबाव बनाते थे आरोपी. ….
पीड़िता ने बताया कि आरोपी जबरन पॉर्न देखने का दबाव बनाते थे। फरहान ने कई बार उसे कार में पीटा है। वह गाड़ी में एक छुरा रखता था। इस छुरे से गला काटने की धमकी भी देता था। मैं (पीड़िता) पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने शहर लौट गई, आरोपी अब भी वहां से आने और संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है। पीड़िता ने शिकायत में बताया|
रिश्तेदार ने गर्लफ्रेंड को फरहान के साथ शेयर किया..
पीड़िता के मुताबिक फरहान के रिश्तेदार मोहम्मद अली ने फरहान को बताया कि उसकी एक गर्लफ्रेंड दूसरे समुदाय की है। यही बात फरहान ने भी उसे बताई। दोनों के बीच तय हुआ कि जब तुम्हें शादी नहीं करनी है तो उसे मुझसे मिलवा दो।”
“बहाने से अली ने अपनी गर्लफ्रेंड को जहांगीराबाद में अबरार के घर बुलाया। एक कमरे में फरहान ने उसका रेप किया। इसके पहले लड़की को जबरन गांजा पिलाया। मना किया तो उसने मारपीट कर वीडियो बना लिया। उसकी बहन और बॉयफ्रेंड को वीडियो दिखाने की बात कही। लड़की डर गई और चुप रही। फरहान ने लड़की से फरवरी 2025 में रेप किया।”
जानकारी अनुसार 18 अप्रैल को केस दर्ज हुआ और 6 दिन बाद सामने आया मामला…
बागसेवनिया पुलिस ने 18 अप्रैल को केस दर्ज किया था। 6 दिन केस को दबाए रखा| गुरुवार (24 अप्रैल) को मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में रेप, पॉक्सो एक्ट समेत धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।”
भोपाल हुज़ूर से bjp विधायक रामेश्वर शर्मा ने शुक्रवार को दी तीखी प्रतिक्रिया कहा आरोपियों का जुलूस निकले जिससे इनके चेहरे दुनिया देखे. ..सुनिए क्या कहा MLA रामेश्वर शर्मा ने. ..
“भोपाल के निजी कॉलेज में छात्राओं को ब्लैकमेल कर रेप के मामले में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सख्त सजा देने की मांग की है।

