Site icon Kesaria News

MP के रतलाम में धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़, कांग्रेस बोली..

भगवान हनुमान के सामने टू-पीस में महिला बॉडी बिल्डर ने किया रैंप वॉक, मचा बवाल!

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

रतलाम, 06/march/2023

महिला बॉडी बिल्डर ने भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने अश्लील रैंप वॉक किया। इस रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया हैं और अब बवाल मच गया।

इस कॉम्पटीशन को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को घेर लिया है। यह घटना मध्य प्रदेश के रतलाम में 5 मार्च को घटी। कांग्रेस ने सीधे bjp नेताओं पर आरोप लगाए हैँ।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बवाल मच गया है। यहां 5 मार्च को नेशनल बॉडी बिल्डिंग कॉम्पटीशन का आयोजन हुआ था। इस कॉम्पटीशन में महिला प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। बवाल उस वक्त मचा जब महिला बॉडी बिल्डर भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने टू-पीस में रैंप वॉक और डांस कर रहीं थीं।

अब इस मामले को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने बीजेपी पर अश्लीलता फैलाने और भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस मीडिया सेल की उपाध्यक्ष सुश्री संगीता शर्मा ने ट्वीटर पर video जारी करते हुए लिखा…

रतलाम,भाजपा विधायक चेतन कश्यप के बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में अश्लीलता! विधायक एवं शहर के महापौर द्वारा हिंदू धर्म एवं संस्कृति का मजाक उड़ाया जा रहा है। श्री बड़बड़ बजरंगबली मंदिर क्षेत्र में अश्लील प्रदर्शन कर भारतीय संस्कृति को अपमानित किया जा रहा है।

बेहद शर्मनाक

कांग्रेस सोमवार को कॉम्पटीशन हॉल में सुंदरकांड करेगी और उसे गंगाजल से धोएगी।

दूसरी और हिंदू संगठनों ने भी इस घटना को लेकर आपत्ति जताई है।

 

 

 

 

 

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version