Site icon Kesaria News

आखिर मजदूरी के लिए लोग क्यों ना करें पलायन!

मारी जा रही मजदूरों की मजदूरी- ग्राम पंचायत बरहो उदकपुर में सरपंच की मनमानी…

सचिन कुमार,पन्ना

09/अप्रेल/2023

पन्ना जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरहो उदकपुर के हीरापुर ग्राम में तालाब गहरी करण का कार्य जेसीबी मशीन द्वारा करवाया जा रहा है!

आखिर मजदूरों का पलायन करना मजबूरी के साथ कारण है!

ग्राम पंचायत के अधिकतर कार्य मशीनों से हो रहे है! कैमरा की नजर में आते ही मिट्टी लेजाने वाले टेक्टर के साथ मशीन दोनों रवाना हो गए!

जब जेसीबी मशीन चालक से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की सरपंच ने भेजा है गहरी करण का कार्य करने के लिए!

ग्राम सरपंच से बात की गई तो उन्होंने बताया की गहरी करण का कार्य नही हो रहा है!

पन्ना- पहाड़ीखेरा मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर ही किया जा रहा था कार्य!

आखिर बिना भय के कार्य करने का मतलब अधिकारियों की सह से चल रहा कार्य प्रतीत होता है!

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version