नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी लावा भारत में नया स्मार्टफोन Lava O2 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। लावा ने टीज में अपकमिंग हैंडसेट के डिजाइन के बारे में बताया है। Lava O2 बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध होगा।
कंपनी ने बताया कि Lava O2 ग्रीन कलर और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। अलग-अलग साइड से देखने पर कैमरा मॉड्यूल का स्वरूप बदल जाता है। रियर पैनल के नीचे बाएं कोने में लावा का लोगो बना है। इस नए हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर है।
लावा के नए स्मार्टफोन की लिस्टिंग अमेजन पर लाइव हो चुकी है। इस हैंडसेट का पिछला हिस्सा एजी ग्लास का है। यह मोबाइल मैजेस्टिक पर्पल कलरवे में उपलब्ध होगा। लाव O2 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की स्क्रीन होगी। साथ ही सेल्फी कैमरा के लिए कटआउट होगा।
यह फोन 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ ऑक्टा कोर Unisoc T616 चिप पर काम करेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। साथ ही 5,0000 mAh की बैटरी है। इसके अलावा 18W का चार्जर और बायोमेट्रिक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
अब लावा का नया स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार, जानिए स्पेसिफिकेशन

