Site icon Kesaria News

याह्या सिनवार के शव के साथ क्या करेगा इजरायल, क्या लादेन जैसा होगा हाल? नेतन्याहू का प्लान जानें

तेल अवीव: हमास सरगना याह्या सिनवार की हत्या के बाद उसके शव को इजरायल लाया गया था। शव का डीएनए परीक्षण किया गया। इससे याह्या सिनवार की पहचान की पुष्टि हुई। लेकिन, सवाल उठता है कि इजरायल अब याह्या सिनवार के शव के साथ क्या करेगा। क्या वह उसके शव को ओसामा बिन लादेन की तरह समुद्र में डूबो देगा या फिर अपने देश में दफनाएगा। हालांकि, अब इजरायली सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि नेतन्याहू सरकार याह्या सिनवार के शव का इस्तेमाल हमास के साथ मोलभाव करने में कर सकती है।

सीएनएन की रिपोर्ट में इजरायली सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि याह्या सिनवार के शब का इस्तेमाल इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए सौदेबाजी के रूप में कर सकता है। एक अनाम इजरायली राजनयिक ने बताया, “अगर हमास सिनवार के अवशेषों को इजरायलियों के बदले में बदलना चाहता है, चाहे वे जीवित हों या मृत, तो ठीक है।” स्रोत ने कहा कि बंधकों की अदला-बदली ही सिनवार के अवशेषों को गाजा वापस करने का एकमात्र तरीका है। इजरायली सेना ने कहा है कि उसने बुधवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में एक ऑपरेशन में सिनवार को मार गिराया। हमास ने सिनवार की मौत की पुष्टि की है।

ईरान के खिलाफ युद्ध को तैयार इजरायल

तीन अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिका खुफिया दस्तावेजों को अनधिकृत रूप से जारी करने की जांच कर रहा है। एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ये दस्तावेज वैध प्रतीत होते हैं। ईरान लेबनान में हमास और हिजबुल्ला आतंकवादी समूह का समर्थन करता है, जहां एक साल से बढ़ते तनाव ने पिछले महीने एक पूर्ण युद्ध का रूप ले लिया। बेत लहिया में हमलों पर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। इसने हालांकि कहा कि वह गाजा में हवाई हमलों और जमीनी अभियानों दोनों को जारी रखे हुए है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version