वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती जगजाहिर है। अमेरिका भले ही इजरायल को कितना भी भला-बुरा कहे, लेकिन मदद को हमेशा आगे रहता है। हमास, लेबनान और ईरान के खिलाफ इजरायली हमले का भी अमेरिका ने समर्थन किया। भले ही राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस लगातार इजरायल विरोधी बयान देते रहे। जब इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह सरगना हसन नसरल्लाह को मार गिराया, तब भी अमेरिका ने सख्त नाराजगी जताई थी, लेकिन इसके बाद ईरान के संभावित जवाबी कार्रवाई से इजरायल की रक्षा के लिए खुद जो बाइडन ने अमेरिकी सेना को निर्देश जारी किए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अमेरिका की वह कौन सी मजबूरी है जिससे वह इजरायल की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहता है।
1- अमेरिका ने इजरायल का समर्थन कब से शुरू किया
अमेरिका ने इजरायल की स्थापना के समय से ही उसका समर्थन करना शुरू कर दिया था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन 1948 में इजरायल के निर्माण के समय इसे मान्यता देने वाले पहले वैश्विक नेता थे।

