वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को धमकी दी है। पन्नू ने कहा कि वह खालिस्तान जनमत के लिए अभियान जारी रखेगा और अपनी राह में आने वाली किसी भी धमकी से नहीं डरता है। कनाडा के सीटीवी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में खालिस्तान समर्थक आतंकी ने कहा कि उसे भरोसा है कि उसके और निज्जर के मामले के जुड़े होने के बारे में और सबूत सामने आएंगे। साक्षात्कार के दौरान पन्नू ने कनाडा में भारत के पूर्व उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा के खिलाफ भी जहर उगला।
मैं डरने वाला नहीं… आतंकी पन्नू ने भारत के खिलाफ उगला जहर, भारतीय कांसुलेट को बताया जासूसी सेंटर

