इस्लामाबाद: पाकिस्तान इस साल के अंत तक चीन को बड़े पैमाने पर गधे की खाल और मांस के निर्यात की योजना बना रहा है। चीन में लगातार इन उत्पादों की डिमांड बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा रिसर्च मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसके बारे में बताया। इंडिपेंडेट उर्दू के साथ एक इंटरव्यू में डॉ. इकरम ने इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘चीन के साथ समझौता 216,000 गधों की खाल और मांस की वार्षिक आपूर्ति के लिए है। हालांकि चीनी कंपनियां कराची बंदरगाह में बूचड़खाने स्थापित करने में रुचि दिखा रही हैं।’
चीन को गधा बेचने की तैयारी हुई पूरी, हर साल 216000 गधों को मारकर कमाएगा कंगाल पाकिस्तान, बूचड़खाने लगाने की भी तैयारी

