फीनिक्स (एरिजोना): हैलोवीन डे का मौका था। अमेरिका के सुदुर दक्षिण-पश्चिमी राज्य एरिजोन के मुख्यालय फीनिक्स में चहल-पहल थी। वहां चुनाव दफ्तर के ठीक बाहर हैलीवीन मेक अप में भी लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने आ रहे हैं। माइकल पिछले एक हफ्ते में चौथी बार अपना नाम दर्ज करने आए हैं। लेकिन किन्हीं तकनीकी कारणों से उनका नाम दर्ज नहीं किया गया। वे इसे साजिश बता रहे हैं। उन्हें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वोट देना है।
अमेरिका चुनाव ग्राउंड रिपोर्ट: नेता ही नहीं जनता भी बंटी, ट्रंप और हैरिस पर क्या है लोगों की राय, समझें

