Site icon Kesaria News

मॉस्को पर यूक्रेन ने किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 34 ड्रोन के जरिए ‘पुतिन के किले’ में तबाही, तीन हवाई अड्डे बंद

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। इस बीच यूक्रेन ने मॉस्को पर युद्ध की शुरुआत के बाद सबसे बड़ा हमला करने की बात कही है। यूक्रेन ने रविवार को कम से कम 34 ड्रोन के जरिए मॉस्को पर हमला किया। 2022 में युद्ध की शुरुआत के बाद रूसी राजधानी पर यह सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है। इस कारण रूस को तीन प्रमुख हवाई अड्डों से उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई सुरक्षा ने रविवार को तीन घंटे में पश्चिमी रूस के अन्य क्षेत्रों में 36 ड्रोन को नष्ट कर दिया।

केमिकल प्लांट पर हमला

इसके अलावा यूक्रेन ने शुक्रवार से शनिवार की रात पश्चिमी शहर तुला में एक रूसी केमिकल प्लांट पर ड्रोन हमला किया। रूसी अधिकारियों ने हमले की बात नहीं स्वीकार की है। सिक्योरिटी सर्विस ऑफ यूक्रेन (SBU) की रिपोर्ट के मुताबिक अलेक्सिंस्की केमिकल प्लांट पर कम से कम 13 यूक्रेनी ड्रोन ने हमला किया था। इसके परिणामस्वरूप हमले के बाद विस्फोट हुआ और धुएं के बादल छा गए। स्टाफ को बाहर निकाला गया।

बारूद बनाने वाले प्लांट पर हमला

SBU ने कहा कि मुख्य टार्गेट बारूद उत्पादन वाला प्लांट था। एसिड रिलीज होने के कारण नारंगी रंग का धुआं उठ रहा था। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने अलेक्सिंस्काया थर्मल पावर प्लांट के नुकसान की पुष्टि की है। 110 केवी बिजली ट्रांसमिशन लाइन के क्षतिग्रस्त होने की भी बात सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर प्लांट अटैक का वीडियो आया है। एसबीयू सुरक्षा सेवा और स्पेशल ऑपरेशन फोर्स की ओर से हमले को दिखाया गया है। मॉस्को से यह लगभग 200 किमी दक्षिण में स्थित है।
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version