वॉशिंगटन: अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप की वॉइट हाउस में दूसरी पारी बेहद ही ताकतवर होने जा रही है। वॉइट हाउस की रेस जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) में भी 218 का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही रिपब्लिकन का अब कांग्रेस के दोनों सदनों और वॉइट हाउस पर नियंत्रण हो गया है। रिपब्लिकन पार्टी ने पहले ही सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है।
डोनाल्ड ट्रंप को मिलने जा रही बेहिसाब ताकत, वॉइट हाउस और सीनेट के बाद हाउस पर भी कब्जा, रिपब्लिकन का क्लीन स्वीप

