Site icon Kesaria News

रेगिस्तान में दफन कर दूंगा… NEOM प्रोजेक्ट के सीईओ को धमकी देना पड़ा भारी, प्रिंस सलमान ने किया बर्खास्त

रियाद: सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 का NEOM प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण हिस्सा है। हाल ही में उनके इस सपने को एक और बड़ा झटका लगा है। सऊदी ने इस प्रोजेक्ट के सीईओ नदमी अल-नस्र को हटा दिया है। कर्मचारियों के साथ अपमानजनक और अनैतिक व्यवहार के आरोपों ने 2 ट्रिलियन डॉलर की परियोजना पर जांच तेज कर दी है। यह सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था और वैश्विक छवि बदलने के प्रयास में एक व्यापक चुनौती को दिखाती है। जिस अधिकारी को हटाया गया है उसने कर्मचारियों को रेत में गाड़ देने की धमकी दी थी।

NEOM प्रोजेक्ट में हजारों श्रमिकों की मौत

चौंकाने वाले नए आंकड़ों के मुताबिक विजन 2030 परियोजना शुरू होने के बाद से सिर्फ 8 वर्षों में कथित तौर पर 21000 से ज्यादा श्रमिक मारे जा चुके हैं। भुगतान न देना, ज्यादा घंटों तक काम कराना और मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। कर्मचारियों ने ‘फंसे हुए गुलामों’ और भिखारियों की तरह महसूस करने की शिकायत की है। अल नस्र ने अक्सर कार्यकर्ताओं या प्रेस की ओर से किसी भी शिकायत का समाधान करने के इनकार किया है।

प्रोजेक्ट में हो रही थी देरी

प्रोजेक्ट से जुड़े कई लोग कथित तौर पर हैरान थे कि अल-नस्र इतने लंबे समय तक टिकने में कामयाब कैसे रहे। कई लोगों को उनके जाने की उम्मीद पहले से थी, क्योंकि प्रोजेक्ट में लगातार देरी हो रही थी। अब उनकी जगह ऐमेन अल-मुदैफर ने ली है जो पहले सऊदी पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड में रियल एस्टेट का नेतृत्व करते थे। NEOM के नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके आने से परियोजना तेज होगी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version